CG – पचपेड़ी में फल फूल रहा कबाड़ का धंधा रात में आखिर क्यों होती है खरीद और कहाँ से आता है सामान पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//बिलासपुर जिले के पचपेड़ी मुख्यालय में ही खुलेआम कबाड़ियों का अवैध कारोबार फल फूल रहा है।
बताया जाता है की ये कबाड़ के धंधेबाज रात में भी अपना दुकान खोल कर पिछले दरवाजे से खरीदी भी कर रहें है जो बताता है की इनका काम कितना सफ़ेद है कभी कभी ऐसे मामले भी सामने आते है जब चोर सामान के साथ पकड़ा जाता है तो मामला खुलता है और इनकी पोल खुल जाती है।
चोरी की घटनाएं भी बढ़ी..
मुख्यालय मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह कबाड़ दुकान संचालित हो रही है। सभी संचालक प्रत्येक सप्ताह सैकड़ों टन लोहे का कबाड़ खरीद रहे हैं। इतनी मात्रा में लोहे कहां से आ रहा है। इसके बारे में किसी को पता नहीं है। दूसरी ओर जैसे-जैसे कबाड़ दुकानों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, उसी तरह चोरी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। चोर नए-नए क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
अब तो चोर किसानों के खेतो में लगे वाटर पम्प कों भी नहीं छोड़ रहें चोर और रात होते ही अँधेरे का फायदा उठा कर चोर अपना काम कर निकल जा रहें है कही दिन दहाड़े साइकल तो कही बाइक लें उड़ जा रहें चोर और ताज्जुब की बात है की ये सारे चोरी के सामान कहाँ खापाए जा रहें है किसी कों भनक तक नहीं लगती और जिनका सामान गायब होता है वो ढूंढ़ते ही रह जाते है आखिर खुलेआम ये कबाड़ के संचालक कैसे ये सब मैनेज कर रहें है जो सोचने वाली बात है।




