छत्तीसगढ़

CG – SE और EE सस्पेंड, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, जाने पूरा मामला……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पदस्थ अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर एमडी के निर्देशों की अवहेलना और कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले में कार्रवाई करते हुए एमडी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बीते 10 मार्च को विद्युत वितरण विभाग के एमडी भीम सिंह कोरबा जिले के दौरे पर थे। इसी दौरान जब लेमरू क्षेत्र के देवपहरी गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ओर आदिवासी छात्रों ने लो वोल्टेज और बार-बार लाइन कटने की समस्या बताई। छात्रों ने कहा कि लाइन की वजह से उन्हें परीक्षा के समय पढ़ाई करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।

एमडी ने मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को ग्रामीणों व छात्रों की समस्या को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही एसई व ईई की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिले के अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button