छत्तीसगढ़

CG Sex Racket : किराए के मकान में चलाया जा रहा था जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने मारी रेड, रैकेट चलाने वाली महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के मकान में चल रहे देह व्यापार किया जा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अवैध गतिविधि का संचालन करने वाली महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान में मौजूद आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि स्मृति नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित विद्या विहार कॉलोनी के एक मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मकान में दबिश दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां मिलीं। जांच करने पर पता चला कि मकान में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। मौके से पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाली धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) निवासी विद्या विहार कॉलोनी और ग्राहक अमन शेख (25) निवासी जयंती नगर मस्जिद के पास, वार्ड क्रमांक 16, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग को पकड़ा।

रेड के दौरान पुलिस ने कुल आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लिया और उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। मौके से मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल, आपत्तिजनक सामग्री और 5500 रुपये नगद बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button