छत्तीसगढ़

CG Sex Racket : घर में चलाया जा रहा जिस्म फरोशी का धंधा, कॉलोनी वालों ने खुद मारा छापा, आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़े गए 3 युवक और 2 युवतियां…..

धमतरी। जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। सिविल लाइन कॉलोनी के लोगों ने एक मकान में दबिश देकर दो युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस पकड़े गए युवक और युवती से पूछताछ में जुटी हुई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, शहर के सिविल लाइन कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने एक घर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने दो युवती और तीन युवकों को आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घर में सेक्स रैकेट चलने की संभावना जताई है। पुलिस पांचों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन कॉलोनी के लोगों को कॉलोनी के ही एक मकान में संदिग्ध गतिविधि संचालित होने की संभावना थी क्योंकि यहां पिछले कई दिनों से संदिग्ध लोगों का आना जाना लगा हुआ था। शुक्रवार-शनिवार की रात कॉलोनी वासियों ने घर में दबिश देकर दो युवती और तीन युवकों को पकड़ लिया। वहीं कुछ लोग मौके से भागने में कामयाब रहे। इस दौरान आपत्तिजनक सामान भी बारामद किया गया।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों को अपने साथ कोतवाली थाना ले आई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button