छत्तीसगढ़

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में कराया जा रहा था देहव्यापार, इस हालत में मिली तीन लड़किया……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार में लिप्त तीन लड़कियां और दो युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस से बचने के लिए आरोपी किराए का मकान लेकर सेक्स रैकेट चला रहा था। पुलिस ने आरोपी व ग्राहक समेत तीन युवतियों को पकड़ा है। तीनों युवतियों बाहर से पहुंची थी। आरोपी मोटी रकम का लालच देकर युवतियों को बुलवाता था।

किराए के मकान में चल रहा था काला खेल

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहर से महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सटीक रणनीति बनाकर मकान पर रेड मारी। छापे के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पीटा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किराए का मकान लेकर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे। थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि रायगढ़ जिले में किसी भी प्रकार का अनैतिक कार्य या अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि आसपास कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Back to top button