CG- युवक की शर्मनाक हरकत, घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी, फोटो स्टेटस पर लगाकर किया बदनाम, फिर जो हुआ…..

रायगढ़। युवती के साथ छेड़छाड़ करने और उसकी तस्वीर मोबाइल स्टेटस पर लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अजीत मालाकार (24) को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा का निवासी है और वर्तमान में रायगढ़ के चांदमारी में रह रहा था।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती (20 वर्ष) ने 27 नवम्बर को महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो वर्ष पूर्व से उसकी आरोपी अजीत मालाकार से जान-पहचान थी। दोनों आपस में बातचीत करते थे। इसकी जानकारी परिजनों को होने के बाद युवती ने आरोपी से दूरी बना ली थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता था।
युवती ने बताया कि 4 नवम्बर की सुबह करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और बातचीत नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी देते हुए गलत नीयत से उसका हाथ, बांह पकड़कर छेड़खानी किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी फोटो अपने मोबाइल के स्टेटस पर डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश किया।
आरोपी को भेजा गया जेल
युवती की लिखित शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 78(1)(ii), 74 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर गुप्ता, संदीप भगत, प्रमिला महंत एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



