छत्तीसगढ़

CG – शर्मनाक : कलयुगी माँ की काली करतूत, रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस….

बिलासपुर। बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू इलाके में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Back to top button