छत्तीसगढ़

CG – शर्मनाक : NH-130 पर मृत गाय को ऑटो से घसीटा, मचा बवाल…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सड़क से लेकर विधानसभा तक गौवंशों की सुरक्षा का मुद्दा जोर-शोर से उठ रहा है। इस बीच बिलासपुर जिले के बोदरी तिफरा के बीच एमएच 130 से विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक मृत गाय को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। यह घटना छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से कुछ दूरी का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को हटाने के लिए काफी देर तक कोई जिम्मेदार अमला मौके पर नहीं पहुंचा। फिर एक इलेक्ट्रिक ऑटो में रस्सी से बांधकर मृत गाय को सड़क पर घसीटा जा रहा है।

ऑटो चालक का कहना है कि उसने मजबूरी में यह कदम उठाया, क्योंकि मृत पशु को हटाने के लिए बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई नहीं आया। चालक ने यह भी आरोप लगाया कि पास के एक पेट्रोल पंप प्रबंधन के कहने पर उसने गाय को हटाया। हैरानी की बात यह रही कि गौ-रक्षा के नाम पर सक्रिय रहने वाले संगठन इस दौरान मौके पर कहीं नजर नहीं आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और पशु प्रबंधन व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखा गया।

Related Articles

Back to top button