Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – शर्मनाक : सौतेले पिता ने बेटी का किया दुष्कर्म, नाबालिग ने बेटे को दिया जन्म, फिर जो हुआ…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी का लंबे समय तक शोषण किया। दुष्परिणाम ये निकला, बेटी मां गई और बेटे को जन्म दिया है। सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है।

बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है और पढ़ाई के लिए दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर अध्ययन कर रही थी। कुछ दिन पहले हॉस्टल परिसर में खेलते समय उसे अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर हॉस्टल प्रबंधन द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान यह सामने आया कि नाबालिग आठ माह की गर्भवती है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा नाबालिग से संवेदनशील तरीके से पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसका यौन शोषण उसके सौतेले पिता द्वारा किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने जीरो पर अपराध दर्ज कर मामला बिल्हा थाना भेज दिया। चूंकि घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की थी, इसलिए यहां अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

गिरफ्तारी से बचने भेष बदलकर मांग रहा था भीख

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेष बदलकर भीख मांग रहा है। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि वह शिवरीनारायण मेले में मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मेले में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button