अन्य ख़बरें
CG – शिवटिकारी जोंधरा में 12 नवंबर को होगा एक दिवसीय डे-नाइट ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//ग्राम शिवटिकारी (जोंधरा) में 12 नवंबर 2026 को एक दिवसीय डे-नाइट ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 301 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की कई टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिससे कबड्डी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
पुरस्कार इस प्रकार रहेंगे…
प्रथम पुरस्कार – 8001 रुपये व शील्ड
द्वितीय पुरस्कार – 5001 रुपये व शील्ड,
तृतीय पुरस्कार – 3001 रुपये व शील्ड,
चतुर्थ पुरस्कार – 2001 रुपये व शील्ड,
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।



