छत्तीसगढ़

CG – SI सस्पेंड ब्रेकिंग : कानून का रक्षक बनकर किया ये किया घटिया काम, एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन, दो सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। एसएसपी विजय अग्रवाल ने रिश्वतखोर दो सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। घटना का ऑडियो जब वायरल हुआ तो एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए भिलाई थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तुलसीराम साहू, खुर्सीपार थाने में तैनात उप निरीक्षक देव लाल साहू को निलंबित कर दिया है।

दोनों अधिकारियों को रक्षित केंद्र दुर्ग में अटैच किया गया है। साथ ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को पूरे मामले की जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी पक्ष से रूपए मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

आदेश में बताया गया कि वायरल ऑडियो में दोनों उप निरीक्षकों का आचरण संदिग्ध एवं विभागीय मर्यादा के विपरीत पाया गया। दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय रक्षित केंद्र, दुर्ग रहेगा।

इस दौरान दोनों को नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। साथ ही एसएसपी विजय अग्रवाल ने घटना की जाँच का जिम्मा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा को सौंपा हैं। जांच कर तीन दिनों के भीतर जांच प्रतिवेदन पेश करना होगा।

Related Articles

Back to top button