CG – सीपत प्रेस क्लब का सपथ ग्रहण व वीर शहीदों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न बिलासपुर कलेक्टर व जिला पंचायत सी.ई.ओ.हुए शामिल पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//सीपत प्रेस क्लब भवन में गुरुवार कों शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न हुआ जहाँ सीपत प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों कों शपथ दिलाई गई और वीर शहीदों का सम्मान भी कराया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, अतिविशिष्ट अतिथि एनटीपीसी परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, ट्रेनी आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार टी तथा विशिष्ट अतिथि सीपत सरपंच श्रीमती मनीषा योगेश वंशकार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हो उठीं, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और सम्मान से भर गया। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गरिमा, निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। बताते चलें की सीपत प्रेस क्लब में जबरदस्त ताल मेल लगातार बनाए रखने वाले प्रदीप पाण्डे कों पुनः सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया है जो इनकी पत्रकारिता के प्रति निष्ठा निष्पक्ष लेखनी और ईमानदारी कों साबित करता है पुनः अध्यक्ष बनने के बाद पाण्डे नें कहा की वो सभी मिलकर काम करेंगे और लगातार जनता की समस्याओं का आवाज बनेंगे।




