CG- SI की पत्नी की मिली लाश : 5 दिन पहले हुई थी गायब, इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस……

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियेश जान की पत्नी प्रीति जान (43) का शव गुरुवार सुबह बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित बेलटुकरी-पथर्रा घाट के पास शिवनाथ नदी से बरामद किया गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को प्रीति जान की स्कूटी अमलडीहा स्थित शिवनाथ पुल के पास लावारिस हालत में मिली थी। स्कूटी की डिक्की में चाबी मिलने के बाद वाहन नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया और पहचान के बाद वाहन एसआई प्रियेश जान को सौंप दिया गया।
बिल्हा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा चुका है, लेकिन शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। शव कई दिन पुराना होने के कारण काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे मौके पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।



