छत्तीसगढ़

CG – जवानों को मिली बड़ी सफलता : जंगल में दबा था माओवादियों का बारूद बैंक, सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किए 6 डंप…..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए घातक हथियार जब्त किया है। यह कार्रवाई 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी, और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जब्त हथियारों में रायफल, कारतूस, मोर्टार शेल, भाले, बैटरी समेत अन्य विस्फोटक सामान शामिल है।

दरअसल, नारायणपुर जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना ओरछा क्षेत्र के कैंप पदमेटा से पदगुंडा-करसेनार में नक्सलियों द्वारा डंप छिपाकर रखा गया है। इस सूचना के बाद 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा-करसेनार में जंगल पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री

01 नग 12 बोर राइफल

55 नग 12 बोर कारतूस

04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल

25 नग लोहे के भाले

01 नग बैटरी

01 नग स्टील कंटेनर

01 नग भाकपा (माओवादी) झंडा

Related Articles

Back to top button