छत्तीसगढ़

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी, बदमाशों ने चाकू गोदकर की युवक की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, हिरासत में एक संदिग्ध…..

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने चाकू से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर सभी फरार हो गए। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। मौका देखकर आरोपियों ने ओम लहरे से मारपीट की और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए लाश को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास ठिकाने लगा दिया।

शव मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को घसीटने से सड़क पर खून के निशान मिले हैं. घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए. शव पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। फिलहाल हत्या की वजह और घटनाक्रम को लेकर जांच जारी है। वहीं वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button