मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG:छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आदेश का नही हुआ पालन 15जनवरी को करना था ओबीसी आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन ..जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नही किये धरना प्रदर्शन बेमेतरा में नही जिसका चर्चा आज दिन भर रहा

On: January 15, 2025 7:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा:कांग्रेस पार्टी ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण के मुद्दे पर कल 15 जनवरी को सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में समस्त जिला प्रमुखों को पत्र जारी किये थे लेकिन जानकारी के अनुसार बहुत से जिले मे हुआ धरना प्रदर्शन लेकिन बेमेतरा मे नही हुआ
बता दे की पीसीसी के महासचिव मलकीत सिंह द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि “त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में राज्य सरकार द्वारा लागु की गयी नयी आरक्षण व्यवस्था के तहत वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए आरक्षण में एक भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। जबकि प्रदेश की आधी आबादी अन्य पिछड़ा वर्ग की है। इस बहुसंख्यक आबादी के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार अन्याय कर रही है। आरक्षण प्रावधानों में किये गये दुर्भावनापूर्वक संशोधन के चलते त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाय में ओ.बी.सी. आरक्षण खत्म हो गया है।”

इसका उल्लेख करते हुए जानकारी दी गई है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 15 जनवरी 2025 को एक-दिवसीय जिलास्तरीय धरना / प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया है। इस सन्दर्भ में कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों और विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए 15 जनवरी को जिला मुख्यालयों में ओबीसी आरक्षण मुददे को लेकर आयोजित जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनायें गौरतलब हो की बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी मे गुटबाजी चरमसीमा पर है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें