CG – राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ : स्वामी विवेकानंद नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में शिक्षकों की पदस्थापना के संबंध मे संघ नें बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा…

जगदलपुर। राज्य पेंशनर एवं कर्मचारी कल्याण संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत सिंह गौतम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि स्वामी विवेकानंद नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में शिक्षकों की पदस्थापना के संबंध मे संघ नें बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
गौतम ने बताया है कि स्वामी विवेकानंद नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तित किया गया था तथा उस समय विद्यालय में अध्यापनरत शिक्षकों को नगर की विभिन्न संस्थाओं में पदस्थ किया गया था जहाँ वे अतिशेष की श्रेणी में थे।
शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि पूर्व में संचालित विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाय और विद्यालय को दो पालियों में चलाया जाए। इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हिंदी माध्यम के विद्यालय को बंद कर दिया गया शिक्षकों को अन्यत्र पदस्थ कर दिया गया। विद्यार्थियों को टी सी दे दी गई।
संगठन की जानकारी अनुसार बहुत से बच्चों ने कहीं भी प्रवेश नहीं लिया और आज की स्थिति में शाला त्यागी हैं।
गौतम ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देश और शासन के आदेश से स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पुनः प्रारम्भ किया गया जिसकी माँग राज्य कर्मचारी संघ निरंतर कर रहा था राज्य कर्मचारी संघ ने यह भी माँग किया था कि स्वामी विवेकानंद नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व में पदस्थ सभी शिक्षकों को उसी विद्यालय में पुनः पदस्थ किया जाए क्योंकि अपने विद्यालय में अतिशेष हैं किंतु जिला शिक्षा अधिकारी ने संगठन की माँग को दरकिनार करते हुए अपने चहेतों को संलग्न किया जो युक्तियुक्तकरण के समय तीन जून तक संलग्न थे और चार जून को सभी संलग्न शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण के तहत पदस्थ कर दिया गया है।
स्वामी विवेकानंद नगर निगम के वे शिक्षक जो अन्यत्र पदस्थ कर दिए गए थे उन्हें युक्तियुक्तकरण में अतिशेष की श्रेणी में डालकर कुछ को बस्तर जिले से बाहर और कुछ को संभाग से बाहर पदस्थ कर दिया गया है जिससे शिक्षक परेशान हैं । शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मनमानी और अदूरदर्शिता का दुष्परिणाम शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है।
गौतम ने बताया है कि कलेक्टर बस्तर को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है कि स्वामी विवेकानंद नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व में पदस्थ शिक्षक / व्याख्याताओं को हिंदी माध्यम विद्यालय में पदस्थ किया जाए।