CG – छात्रा पर एसिड अटैक : कॉलेज छात्र पर एसिड फेंककर किया घातक हमला, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस…..

बालोद। जिले से एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जहां कॉलेज पढ़ने वाली छात्रा पर अज्ञात युवक एसिड फेंककर फरार हो गया। एसिड हमले में युवती गंभीर रूप से झुलस गई है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रायपुर रेफर किया गया। पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र बालोद की है।
एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने बताया, युवती कॉलेज जा रही थी, तभी अज्ञात युवक ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हमलावर तांदुला बांध के जंगलों की ओर भागा है। आरोपी ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घायल युवती को तत्काल जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वजह और हमलावर की पहचान का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।



