छत्तीसगढ़

CG – छात्र की मौत : बालक आश्रम में सांप के काटने से छात्र की मौत, आश्रम में दहशत का माहौल, परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल……

बीजापुर। जिले से दुखद खबर सामने आई है। जहां उसूर ब्लॉक के इलमिडी स्थित नवीन बालक आश्रम में एक 6वीं कक्षा के छात्र की सांप के डंसने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, छात्र ने आश्रम में मध्यान भोजन किया था, जिसके कुछ समय बाद उसे अचानक सांप ने डंस लिया। प्रारंभ में स्थिति को समझ पाना मुश्किल था, लेकिन जब छात्र की तबीयत बिगड़ने लगी तो आश्रम के कर्मचारियों ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण छात्र की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना के बाद आश्रम परिसर में हड़कंप मच गया। अन्य छात्र भी दहशत में आ गए, जबकि शिक्षकों और कर्मचारियों में भी चिंता का माहौल देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो वे भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए आवापल्ली मरचुरी भेजा गया है, जहां चिकित्सकीय प्रक्रिया जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पूरी तरह से हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button