छत्तीसगढ़

CG – हरिद्वार में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिला एवं प्रदेश का मान किए गएं सम्मानित पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित “Drona Ratna Best Player Award 2026” में सांदीपनि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं सुखप्रीत कौर, संशुभ पटले, श्रेयांश ओझा एवं दक्ष साहू को उनके शानदार प्रदर्शन एवं खेल प्रतिभा के लिए “Drona Ratna Best Player Award 2026” से सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। संस्था के डायरेक्टर महेंद्र चौबे ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

विद्यालय के प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर मेहनत कर देश एवं राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर तक गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button