छत्तीसगढ़

CG – शांति की तलाश में आत्महत्या : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 9वें फ्लोर के छत पर फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह……

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां इंद्रप्रस्थ परिसर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक की लाश एलआईजी सी ब्लाॅक के 9वें फ्लोर के छत पर फंदे से लटके मिली। युवक छत पर कॉलोनी की लिफ्ट से जाते दिख रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवक ने ”शांति की खोज” में खुदकुशी की करने की बात लिखी है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। इंद्रप्रस्थ फेस-02 स्थित एलआईजी सी ब्लाॅक में एक युवक की फंदे से लटकी लाश मिली। शव मिलने की सूचना के बाद काॅलोनी वासियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी।

टीआई गौतम गावड़े मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी जब्त किया गया है। नोट में युवक ने ”शांति की तलाश” में खुदकुशी करने की बात लिखी है।

Related Articles

Back to top button