छत्तीसगढ़

CG – सनी लियोनी आ रही राजधानी, डीजे नाइट पार्टी में होगी शामिल, बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कहा – अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी…..

रायपुर। बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी रायपुर आ रही है। सनी लियोनी ने वीडियो जारी कर 22 जनवरी को रायपुर आने की जानकारी दी है। इधर, सनी लियोनी के रायपुर आने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल ने इसका विरोध किया है।

बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है।

पोस्ट में वाधवानी ने लिखा – रायपुर में अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सनी लियोनी का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होना प्रस्तावित था। बजरंग दल के इस विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। फिलहाल इस मामले में न तो जिला प्रशासन और न ही कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

बजरंग दल ने किया कार्यक्रम का विरोध

बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button