CG – पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया खुलासा, पंजाब के दो और भिलाई के दो कुल 4 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम , सभी आरोपी बस्तर पुलिस के गिरफ्त में…

चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को 24 घंटे में पड़कने में बस्तर पुलिस को मिली बडी सफलता।
शहर के सुने घर से की गई चोरी की वारदातो का खुलासा।
पंजाब के दो और भिलाई के दो कुल 4 आरोपियो ने मिलकर घटना को दिया था अंजाम
मामला थाना कोतवाली के सन सिटी, बोधघाट क्षेत्र के वृंदावन कालोनी।
मामले के सभी आरोपियो को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों में एक के विरुद्ध सात से अधिक अपराध पंजीबद्ध है।
जप्त संपत्ति – आरोपियो से 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 02 नग सोने का चैन,01 नग सोने का लॉकेट, 04 जोडी सोने का कान का रिंग, 07 नग सोने का लेडिस अंगुठी, 01 सोने का जेंट्स, अंगुठी एंव 02 नग चांदी का पायल एंव 01 नग गणेष मुर्ति 01 नग दुर्गा मुर्ति एंव नगदी रकम 70,000/- जुमला, बोलेरा वाहन क्रमांक सीजी 16 बी 3917, मोबाईल 03 नग, जुमला कीमती- पन्द्रह लाख रूपये। लगभग
नाम आरोपी :-
01. अभिषेक खंडारा पिता सागर खंडारा उम्र 24 साल जाति जाट पंजाबी निवासी खरड सिटी थाना 04 नंबर चौकी, जिला खरड (पंजाब)
02. नरेन्द्र सिंग पिता स्व. सुरजित सिंग उम्र 50 साल पंजाबी जाट निवासी भिलाई बसंत टाकिज के पास थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)
03. विषाल वाल्मिकी पिता अनिल वाल्मिकी उम्र 23 साल जाति वाल्मिकी निवासी हरियाणा मंगल सराय कालोनी सेक्टर थाना 09 चौकी जिला करनाल हरियाणा
04. विक्की कुमार वर्मा पिता स्व. राजेष कुमार वर्मा उम्र 34 साल जाति कुर्मी निवासी शारदापारा कैम्प 02 भिलाई छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.)
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्ग दर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग स्थानो से हुये चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अर्न्तराज्य शातिर चोरों को पकड़ने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 29.01.2026 को यश मेठानी के मकान सनसिटी जगदलपुर में प्रार्थी यश मेठानी के घर अन्दर घुस कर अलमारी को तोडकर अलमारी में रखे दो नग सोने का मंगलसूत्र, दो नग सोने का चैन, एक नग सोने का लॉकेट, चार जोडी सोने का कान का रिंग , 07 नग सोने का लेडिस अंगुठी, 01 नग सोने का जेंट्स अंगुठी, 02 नग चांदी का पायल एंव नगदी रकम 1,50,000/रूपये एवं थाना बोधघाट क्षेत्र वृन्दावन कालोनी से चांदी का 01 नग गणेष मुर्ति, 01 नग चांदी का दुर्गा मुर्ति एंव नगदी रकम 20,000 रूपये दिनंाक 29.01.2026 के रात्रि करीबन 10ः00 बजे अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर ले गये है कि प्रार्थीयो के रिपोर्ट पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।
विवेचना :-
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवागंन एवं डीएसपी सायबर गितिका साहू के पर्यवेक्षण में आरोपियो की धरपकड एवं पता तलाष हेतु पृथक पृथक टीम गठित किया गया। दौरान पता साजी के प्रार्थी व गवाहो से पुछताछ उपरांत तकनीकी साक्ष्य एवं वारदात के तरीके आधार पर संदेहियो को पकड़ा गया जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम 1) अभिषेक खंडारा निवासी खरड सिटी थाना – 04 नंम्बर चौकी जिला खरड पंजाब, 2) नरेन्द्र सिंग निवासी भिलाई बसन्त टाकिज के पास थाना छावनी जिला दुर्ग 3)विक्की कुमार वर्मा निवासी शारदापरा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग, 4)विषाल वाल्मिकी निवासी हरियाणा मगल सराय कालोनी सेक्टर थाना 09 चौकी जिला करनाल हरियाणा के रहने वाले बताये जो चारो मिलकर अलग अलग घटना दिनांक को छत्तीसगढ के अलग अलग शहरो में चोरी का अंजाम देते थे।
इससे पहले आरोपी विक्की वर्मा चोरी के अन्य केष में 02 माह पूर्व महासमुंद के जेल से छुटकर पंजाब गया था, छुटने पश्चात कुछ दिन पूर्व विक्की वर्मा अपने ससुराल पंजाब गया था एवं पंजाब से दिनांक 24/01/2026 को वापस अपने परिचित अभिषेक खंडाला के साथ भिलाई आया। दिनांक 27/01/2026 को चोरी के अन्य आरोपी विषाल वाल्मीकी भी महासमुन्द के जेल से छुटने पर उसे संपर्क किया एवं भिलाई के नरेन्द्र सिंह को अपने साथ लेकर आपस में एक राय होकर विषाखापटटनम घुमने जायेंगे, जगदलपुर शहर उडीसा बार्डर के पास होने से चोर करके बार्डर पार कर विषाखापटटनम की ओर निकल जायेगे चोरी के पैसो से मौज मस्ती करेंगे विचार विर्मष किये। फिर चोरी प्लानिंग अनुसार दिनांक 29/01/2026 को विक्की कुमार वर्मा के परिचित से उसकी बोेलेरो क्रमांक सीजी 16 बी 3917 को घुमने के लिये विषाखापटटन जा रहे है कहकर लेकर चारो 29/01/2026 के सुबह भिलाई से निकलकर धमतरी कांकेर कोण्डागांव होते हुये जिला बस्तर के भानपुरी स्थित सम्राट ढाबा में चारो रूकर खाना खाये फिर वहा से चारो जगदलपुर आये एवं बोलेरा वाहन में बैठकर जगदलपुर के रिहायसी ईलाको में सुने मकान का रेकि किये, रेकि करने पष्चात रात्रि करीबन 09.00 बजे वृंदावन कालोनी में प्रार्थी सुभाष गंजीर के घर के कुछ दूर पहले बोलेरो वाहन को खडा कर उसमें आरोपी विक्की कुमार वर्मा एवं आरोपी नरेन्द्र सिंह आने जाने वालो पर निगाह रखने के लिये गाडी में बैठे रहे एवं आरोपी विषाल वाल्मीकी एवं आरोपी अभिषेक खंडारा प्रार्थी के सूने मकान में गये जहा विषाल वाल्मीकी सुने मकान को अपने पास रखे पेचंकष से ताला तोडकर घर के अंदर पेंचकष एवं वाकीटाकी लेकर प्रवेष किया एवं एक वाकीटाकी लेकर अभिषेक बाहर आने जाने वालो पर निगहा रखने के लिये खडा था, आरोपी विषाल वाल्मीकी द्वारा सुने मकान से चांदी का एक गणेष मुर्ति, एवं एक नग दुर्गा मुर्ति एवं 20000/- रूपये चोरी किये वृदावंन कालोनी में चोरी करने प्ष्चात चारो बोलेरो वाहन से जगदलपुर सनसिटी कालोनी गये एवं वहा रेकी किये हुये प्रार्थी यष मेठानी के सुने मकान के पहले बोलेरो वाहन में आरोपी विक्की वर्मा एवं आरोपी नरेन्द्र सिंह लोगो के आने जाने निगाह हेतु गाडी में बैठे रहे एवं आोपी विषाल वाल्मीकि एवं आरोपी अभिषेक खंडारा सुने मकान के पास पैदल गये इस समय आरोपी विषाल वाल्मीकी वाकीटाकी लेकर बाहर खडा था एवं सुने मकान के अंदर आरोपी अभिषेक खंडारा अपने साथ पेंचकष एवं वाकीटाकी लेकर सुने मकान में पीछे से घुसकर दरवाजा को तोडकर अंदर घुसकर अलमारी के लाक को तोडकर अलमारी में रखे 02 नग सोने का मंगलसुत्र, 02 नग सोने का चैन 01 नग सोने का लाकेट 04 जोडी कान के सोने का रिंग, 07 नग सोने की लेडीस अंगुठी, 01 नग सोने का जेन्डस अंगुठी, एवं दो नग चांदी का पायल, एवं 150000/-रूपये नगदी चोरी कर बाहर निकला । फिर दोनो आरोपी बोलेरो वाहन के पास गये वहा चारो बोलेरो वाहन से चोरी का सामान लेकर विषाखापटटनम की ओर भाग गये। फिर दिनांक 31/01/2026 को पुनः चोरी करने नियत से चारो उक्त बोलेरा वाहन से जगदलपुर आये थे, जो आडावाल मंगडू कचोरा की ओर चोरी के नियत से रेकी कर रहे थे, जहा कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना तकनीकी साक्ष्य एवं वारदात के तरीके आधार पर आरोपियो हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में घटना कारित स्वीकार्य करने पर आरोपियो द्वारा अपने अपने कब्जे से चोरी किये हुये मषरूका एवं चोरी में प्रयुक्त वाहन एवं औजार व वाकीटाकी को पेष करने पर जप्त कर आरोपियो को गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमार्ण्ड पर भेजा जा रहा है।
तरिकाय वारदात :- सुने मकान में चोरी करने हेतु कर एक आरोपी द्वारा वाकीटाकी एवं औजार लेकर अंदर घुसकर चोरी करना एवं बाहर नजर रखकर अंदर गये आरोपी को सूचना देने हेतु दूसरे आरोपी द्वारा बाहर वाकीटाकी लेकर खडा रहना। सूचना आदान प्रदान करने के लिये आरोपियो द्वारा वाकीटाकी का प्रयोग किया जाता था।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी :-
निरीक्षक – भोला सिंह राजपूत, शिवानंद सिंह,सुरेश जांगडे, गौरव तिवारी लीलाधर राठौर
उपनिरी – अरूण मरकाम, छबिल टंाडेकर प्रमोद सिंह ठाकुर, ललित नेगी
सहा.उपनिरी. – लम्बोदर कष्यप,
प्रआर.- अजय साहु, विनोद चांदने, धनसिंह सोनवानी, धमेन्द्र कंवर
आर. – रंगलाल खरे,महेन्द्र पटेल, मंहगु कष्यप, लोकनाथ साहनी, शामदेव कष्यप, कृष्ण कुमार नेताम, तरूण यादव, धनेष्वर यादव, सोने कुमार, गौतम, प्रदीप कष्यप, हिमांषु यादव, हेमचंद मौर्य, बलराम राणा।
आरोपियो का आपराधिक रिकार्ड :-
1. विक्की कुमार वर्मा पिता राजेश कुमार वर्मा उम्र 34 साल पता वार्ड नं 23 मकान नं 106 शारदापारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग मो नं 9131119571
चोरी- 457,380 थाना अंबिकापुर ग्रामीण जिला सरगुजा ।
थाना बसना जिला महासमुंद,
थाना महासमुंद जिला महासमुंद,
थाना कबीरधाम जिला कबीरधाम,
थाना धमतरी जिला धमतरी।
शराब 1. 34 (2) आबकारी एक्ट थाना BAGHNADI जिला राजनांदगांव,
मारपीट- 294,323,506,34 भादवि थाना छावनी जिला दुर्ग।
2 विशाल वाल्मीकी पिता अनिल वाल्मीकी उम्र 23 साल मंगल कालोनी चंसराम थाना सेक्टर 09 जिला करनाल हरयाणा मो नं 72061488291
चोरी- 457,380। थाना बसना जिला महासमुंद,
थाना महासमुद जिला महासमुद,
थाना कबीरधाम जिला कबीरधाम,
थाना धमतरी जिला धमतरी
थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग 02 एफआईआर।
थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव



