CG – सूरज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला उपाध्यक्ष समाजिक युवाओं में खुशी की लहर पढ़े पूरी ख़बर
कोरबा//अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन में और संगठन के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर के निर्देशानुसार कोरबा जिला अध्यक्ष सुदेश चंद्रा द्वारा जिला और ब्लाक स्तर पर नई नियुक्तियां की गई है, जिसमे पाली नगर निवासी युवातुर्क अधिवक्ता एवं समाजसेवी सूरज कश्यप को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन के युवा प्रकोष्ठ में सूरज के मनोनयन से समाज के युवाओं में खुशी है और उनका कहना है कि इससे जिला स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी व नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं अपनी नियुक्ति को लेकर सूरज कश्यप का कहना है कि प्रदेश व जिला नेतृत्व द्वारा 132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नए टीम में युवाओं को जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
जिसका उद्देश्य समाज के युवा वर्ग को संगठित कर सामाजिक कार्यों और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा तथा समाज के उत्थान और सामाजिक जागरूकता फैलाने की दिशा में संकल्पित होकर काम करेंगे।




