Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – 2 सब इंजीनियर सहित 3 सस्पेंड : कमिश्नर ने लिया बड़ा एक्शन, इस कारनामे पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित……

कोरबा। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने 2 सब इंजीनियर और एक स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दरअसल कोरबा में राज्योत्सव की तैयारी के दौरान पशु ट्राली में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ ही मेयर का कटआउट ढोने के मामले में निगम कमिश्नर ने बड़ा एक्शन लिया है। कारण बताओं नोटिस जारी करने के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने 2 सब इंजीनियर और एक स्वच्छता निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आपको बता दे राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारी के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बाद राजनीति गरमा गयी थी।

गौतरलब है कि कोरबा में 2 नवंबर से आयोजित राज्योत्सव की तैयारी के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने बड़ी चूक कर दी थी। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान निगम के जवाबदार अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ ही सरकार के मंत्रियों और मेयर के कटआउट को पशु ट्राली में ढोकर सभा स्थल तक पहुंचाया गया था। सोशल मीडिया में जब ये फोटो वायरल हुआ, तो निगम के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम के अफसरों के इस कृत्य पर जमकर नाराजगी जतायी थी।

जिसके बाद निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने इस मामले में एक्शन लेते हुए लापरवाही बताते हुए निगम के उप अभियंता अश्विनी दास, स्वच्छता निरीक्षक रविंद्र थवाइत और उप अभियंता अभय मिंज को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस के बाद संतोषप्रद जवाब नही मिलने के बाद आज निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने दोनों उप अभियंता सहित स्वच्छता निरीक्षक को इस गंभीर लापरवाही का दोषी पाया। जिसके बाद उन्होने तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button