छत्तीसगढ़

CG – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतीरगांव में बाल सांसद तथा गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन…

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतीरगांव में बाल सांसद तथा गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन

प्राचार्य ने पदाधिकारी को जिम्मेदारी से कार्य करने के साथ शुभकामनाएं दी

जगदलपुर। नवीन शिक्षा सत्र 2025_26 हेतु स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतीरगांव में बाल सांसद तथा गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन शाला प्रांगण में एक सादे समारोह के साथ संपन्न हुआ। तथा नवनियुक्त पदाधिकारी को विधिपूर्वक शपथ ग्रहण भी करवाया गया।

संस्था की प्राचार्य वंदना भदोरिया ने नवनियुक्त समस्त पदाधिकारी को जिम्मेदारी से कार्य करने की बात करते सभी को शुभकामनाएं दी है।

बाल संसद के प्रभारी संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव तथा पुष्पलता मसीह ने बताया कि बाल संसद के निम्नलिखित पदाधिकारी का चयन स्वयं छात्रों ने मिलकर किया जिसमें प्रधानमंत्री_ परमेश्वरी कश्यप 12th, अनुशासन मंत्री_ तोमेश मौर्य 12th, स्वास्थ्य मंत्री_ जिया साहू 11th, खेल मंत्री_ बिंदेश्वरी कश्यप 12th, सांस्कृतिक मंत्री_सोनिया यादव 12th, पर्यावरण एवं स्वच्छता मंत्री_ लालिमा बघेल 11th, शिक्षा मंत्री_ जिज्ञासा ठाकुर 12th, विज्ञान एवं पुस्तकालय मंत्री टीनूस्वर यादव 12th, सुरक्षा मंत्री हेमलाल गोयल 12th चुने गए।

इसी प्रकार गणित एवं विज्ञान क्लब के प्रभारी व्याख्याता निशा भदोरिया तथा निशा गौतम ने बताया कि गणित विज्ञान क्लब में अध्यक्ष_ जिज्ञासा ठाकुर , तोमेश मौर्य, उपाध्यक्ष_ लालिमा बघेल, टीनूस्वर यादव, सचिव _जिया साहू, बिंदेश्वरी ,उपसचिव_ भानु प्रिया ठाकुर, भूमिका साहू चुने गए।

इस अवसर पर संस्था की व्याख्याता सावित्री कश्यप ,रितु सिंह, सरिता कश्यप, चंद्रिका सिंहराज ,कुमारी रूप यादव ,पद्मावती तिवारी, बेबी रानी महापात्र ,सुरभि वाजपेई, डिकेश साहू आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button