CG – कर दाता ने 06 साल का संपत्ति कर किया जमा…

कर दाता ने 06 साल का संपत्ति कर किया जमा
41436 रुपए संपत्ति कर किया जमा –6.25 % का लिया लाभ
जगदलपुर। चालू वित्तीय वर्ष एवं पिछले पांच वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर करदाता निखत गोरी ने 41436 रूपये 6.25% का लाभ लेकर राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास की उपस्थिति में नगर निगम में जमा किए। मदन मोहन मालवीय वार्ड क्रमांक- 44 के रहने वाले करदाता निखत गोरी सबसे ज्यादा बकाया संपत्ति कर जमा करने वाले इस वार्ड के करदाता बने। जिन्होंने 6 साल का संपत्ति कर जमा किया।जो एक मिशाल है।
राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा जिस प्रकार निखत गोरी ने बकाया 06 साल का संपत्ति कर जमा कर समय से पहले 6.25% का लाभ भी लिया है इसी प्रकार जगदलपुर के हमारे करदाताओं से निवेदन सभी समय से पहले संपत्ति कर जमा कर लाभ ले।
संपत्ति कर नगर निगमो के लिए राजस्व का सबसे महत्वपूर्ण श्रोतो में से एक है।