CG- आधी रात छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में मिला शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद DEO ने किया बर्खास्त,देखें आदेश….

अंबिकापुर| उत्तर छत्तीसगढ़ अंबिकापुर के डीईओ दिनेश कुमार झा ने एक आदेश जारी कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली के लेक्चरर सुरेश कुमार जायसवाल की संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी है। सुरेश कुमार जायसवाल की शिकायत प्राप्त हुई थी, 24 अप्रैल की आधी रात, कॉलेज छात्रा के साथ अपनी कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ ही शिकायत के बाद डीईओ ने घटना की जांच के लिए समिति गठित की थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल ही है, जिस कार में वे छात्रा के साथ नजर आ रहे हैं वह कार भी उनका है। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, इस घटना से विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात लगा एवं शिक्षा विभाग की छवि भी धूमिल हुई।
डीईओ ने अपने आदेश में लिखा है, सुरेश कुमार जायसवाल का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के तहत निर्धारित कर्तव्यों के प्रतिकूल, अत्यंत गंभीर, निंदनीय एवं दंडनीय है। यह कृत्य सेवा में बने रहने हेतु इनकी पात्रता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है तथा नियुक्ति आदेश के कण्डिका-5 का स्पष्ट उल्लंघन करने पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। सुरेश कुमार जायसवाल का कार्य-व्यवहार व जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने के कारण संविदा नियुक्ति समाप्त करने का आदेश डीईओ ने जारी कर दिया है।
पढ़िए डीईओ ने अपने आदेश में क्या लिखा है
अमित गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसाना मोर्चा (छग) शांतिपारा बतौली, जिला सरगुजा के द्वारा 21 अप्रैल.2026 को शिकायत पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश जायसवाल 24 अप्रैल 2026 को मध्यरात्रि को एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सुरेश कुमार जायसवाल का आचरण ठीक नहीं है। इससे पूर्व भी इनके द्वारा छेड़खानी और बदतमीजी की घटना किया गया है। जिससे विभाग की छवि धुमिल हुई है।
जांच कमेटी में ये शिक्षक थे शामिल, रिपोर्ट में ये कहा
प्राप्त शिकायत की जांच शरद चन्द्र मेषपाल, वि.ख.शि.अधि. बतौली, इन्दु तिर्की वि.ख.शि.अधि. सीतापुर, मंजू कुजर, प्राचार्य शा.उ.मा.वि. बड़ादमाली वि.ख. अम्बिकापुर एवं रविशंकर पाण्डेय, प्राचार्य शा. हाई स्कूल सेदम वि.ख. बतौली द्वारा कराया गया है। जांच दल द्वारा जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अभिमत में लेख किया गया है कि “घटना के जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आये हैं उससे यह स्पष्ट है कि संबंधित वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल व्याख्याता (संविदा) ही है एवं वाहन भी जायसवाल का ही है साथ में दिख रही युवती उनकी पत्नी नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम में शिक्षकीय गरिमा तार-तार हुई है। विद्यालय के प्रति शिक्षकों का विश्वास घटा है एवं अध्ययनरत विद्यार्थी शर्मसार हुए हैं। इस घटना से आत्मानंद विद्यालय की गरिमा को गहरा आघात लगा है एवं शिक्षा विभाग की छवि भी धुमिल हुई है।”
जांच रिपोर्ट के बाद डीईओ ने जारी किया आदेश
जांच के निष्कर्ष में यह तथ्य स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ है कि वायरल वीडियो में प्रदर्शित व्यक्ति सुरेश कुमार जायसवाल व्याख्याता संविदा सेजेस बतौली हैं तथा प्रयुक्त वाहन भी जायसवाल का ही है। इस कृत्य से यह सिद्ध होता है कि जायसवाल द्वारा जानबूझकर शासकीय सेवक के आचरण नियमों का घोर उल्लंघन किया है। इनके इस आचरण से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज में शिक्षकों के प्रति विश्वास में गंभीर गिरावट आई है।
सुरेश कुमार जायसवाल व्याख्याता संविदा सेजेस बतौली यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के तहत निर्धारित कर्तव्यों के प्रतिकूल, अत्यंत गंभीर, निंदनीय एवं दंडनीय है। यह कृत्य सेवा में बने रहने हेतु इनकी पात्रता पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है तथा नियुक्ति आदेश के कण्डिका-5 का स्पष्ट उल्लंघन करने पर इस कार्यालय के पत्र 23.अप्रैल 2026 के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गयाद्ध सुरेश कुमार जायसवाल व्याख्याता (संविदा) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालक बतौली जिला-सरगुजा (छग) का कार्य-व्यवहार संतोषप्रद नहीं पाये जाने के कारण संविदा नियुक्ति समाप्त की जाती है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
देखिये आदेश




