CG शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड ब्रेकिंग : स्कूल के अंदर अश्लील हरकत करने वाले शिक्षक-शिक्षिका पर गिरी गाज, डीईओ ने दोनों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित…..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिल में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक हालत में वीडियो वायरल होने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा निर्धारित किया गया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला नवागढ़ विकासखंड के एक शासकीय स्कूल का है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर शिक्षक-शिक्षिका का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शिक्षक-शिक्षिका अश्लील हरकत करते नजर आए थे। वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्कूल से हटा दिया गया था। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित कर दिया है।
जांच में दोनों का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाया गया। मामले में दोनों के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई। निलंबन के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
जानिए पूरा मामला
दरअसल ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। नवागढ़ विकासखंड के एक स्कूल में शिक्षिका-शिक्षक पदस्थ है। दोनों शिक्षक स्कूल के अंदर आपत्तिजनक हालत में थे। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने वायरल वीडियो को लेकर जमकर नाराजगी दिखाई थी। ग्रामीणों ने इस दौरान कहा था कि विद्यालय जैसे शिक्षा के मंदिर में इस तरह की करतूत शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा करना शिक्षा जगत को शर्मनाक बात है। ग्रामीणों ने मांग की थी कि शिक्षा विभाग को ऐसे मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की नाराजगी और शिकायत के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा वायरल वीडियो की जांच कराई गई। जांच के बाद दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा की गई।



