Careerछत्तीसगढ़

CG Teacher Vacancy 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी,छत्तीसगढ़ में पहली बार ‘स्पेशल एजुकेटर्स’ की इतने पदो में होगी भर्ती…

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी है

डेस्क : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आज विशेष शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। लोक शिक्षण संचालनालय को इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हुई है। जिसमें यह कहा गया है कि प्रदेश में स्वीकृत 884 पदों में से 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेशभर के शालाओं में स्पेशल एजुकेटर के लिए भर्ती के लिए कहा था। वहीं अब आदेशानुसार यह भर्ती निकाली गई है।

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 100 पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। आदेश के बाद संभवता: अगले महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की डिग्री होनी चाहिए। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी ही इस पद के लिए आवेदन कर सकत हैं। इसके साथ ही प्राइमरी टीचर के लिए RCI मान्यता प्राप्त D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अगर आप अपर प्राइमरी टीचर के लिए आवेदन कर रहे है तो RCI मान्यता प्राप्त B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या समकक्ष कोर्स, साथ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है

Related Articles

Back to top button