CG – शिक्षक दिवस के जश्न पर बवाल : बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया… पर छात्रों के साथ थिरके टीचर, देखें वायरल वीडियो……

मुंगेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मुंगेली के रेम्बो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल का है, जहां कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी और शिक्षक फिल्मी गाने पर डांस करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद कार्यक्रम के आयोजन और गाने के चयन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वायरल वीडियो में विद्यार्थी और शिक्षक “बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया…” फिल्मी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान का है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे कार्यक्रम का पूरा संदर्भ और आयोजन का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं है।
नशामुक्ति अभियान के बीच गाने के चयन पर सवाल
मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि शासन-प्रशासन की ओर से लगातार नशामुक्ति और धूम्रपान विरोधी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में शैक्षणिक संस्थान में विद्यार्थियों की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में इस तरह के गीत के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों के बीच भी यह चर्चा है कि स्कूलों में मनोरंजनात्मक गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों की उम्र, शैक्षणिक वातावरण और गीत-संगीत के सामाजिक संदेश को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
देखें वायरल वीडियो….



