छत्तीसगढ़

CG तहसीलदार-पटवारी गिरफ्तार : तहसील कार्यालय में ACB ने मारा छापा, इतने हजार रुपये रिश्वत लेते अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप……

जांजगीर चांपा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक बार फिर रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तहसील कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने चोरभट्टी धान केंद्र के प्रभारी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। परेशान होकर धान केंद्र प्रभारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद आज योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

ACB की टीम ने मौके पर ही दोनों अधिकारियों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। फिलहाल पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button