CG – धारदार लोहे के हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था आरोपी, एक धारदार लोहे के हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…

अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट
एक धारदार लोहे के हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा धारदार लोहे के हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहा था।
थाना नगरनार क्षेत्र की घटना।
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
राजु यादव पिता सुंदर राम यादव उम्र 32 निवासी ग्राम मारकेल थाना नगरनार
जगदलपुर। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्वो लोगो पर कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभकुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया कि दिनांक 12.03.26 को ग्राम मारकेल रोड किनारे चिंगडु ट्रेक्टर गैरेज के सामने आरोपी राजु यादव पिता सुंदर राम यादव निवासी ग्राम मारकेल थाना नगरनार द्वारा हथियार लहराकर लोगो को डरा धमका कर आसपास के लोगों को भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया एवं आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे के हथियार को बरामद कर जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम :-
निरीक्षक संतोष सिंह उनि सतीस यदुराज ,सउनि महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अजय साहु, विनोद यादव डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप का विशेष योगदान रहा है।



