छत्तीसगढ़

CG – अपने मालिक का मोटरसाइकिल को चोरी करने वाला आरोपी को बस्तर पुलिस ने संबलपुर उड़ीसा से किया गिरफ्तार…

अपने मालिक का मोटरसाइकिल को चोरी करने वाला आरोपी को बस्तर पुलिस ने संबलपुर उड़ीसा से किया गिरफ्तार

थाना – नानगुर जिला-बस्तर

अपराध क्रमांक – 51/25 धारा-305(ए),331(4) बीएनएस

जगदलपुर।

विवरण :- मांझीगुड़ा निवासी बाबुराम बघेल वर्ष 2025 नवंबर में हार्वेस्टर चलाने के लिए उड़ीसा निवासी जय शंकर उर्फ विक्की गुरु को बुलाया था। कुछ दिन हार्वेस्टर चलाने के बाद संबलपुर उड़ीसा निवासी बिक्की गुरु अपने मालिक के घर में रखे पल्सर मो.सा. CG 17KX 7429 को बिना बताए चोरी कर फरार हो गया था। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर घटना दिनांक से फरार आरोपी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था। आरोपी बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था एवं अपना मोबाइल को बंद कर दिया था। सायबर सेल से मिले तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करने पर आरोपी का लोकेशन संबलपुर उड़ीसा में होने का इनपुट मिलने पर पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन, एसडीओपी लक्ष्मण पोटाई के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी नानगुर के नेतृत्व में आरोपी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर उड़ीसा रवाना किया गया था। जहां आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए पल्सर मोटरसाइकिल को संबलपुर से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद हिरासत में थाना लाकर आज दिनांक 12-03-2026 को आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी के नाम :- निरीक्षक गणेश यादव,सउनि हरवान सिंह, महिला प्रधान आरक्षक नुपुर भारती,प्रधान आरक्षक धरम कश्यप, आरक्षक शंकर कश्यप, संगराम, अनिल, राजेन्द्रराम एवं मुकेश नेताम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button