छत्तीसगढ़

CG – दोस्तों से लगी शर्त बनी काल : एक छोर से दूसरे छोर तक जाने की शर्त पड़ी भारी, नवा रायपुर के ‘ब्लू वाटर’ में युवक की मौत, अभी भी तलाश जारी…..

रायपुर। रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी स्थित ब्लू वाटर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, मौदहारापारा निवासी आदिल खान 24 वर्ष अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए माना स्थित ब्लू वाटर पहुंचा था। इसी दौरान आदिल और उसके दोस्त के बीच ब्लू वाटर के एक छोर से दूसरे छोर जाने की शर्त रखी गई। दोनों तैरकर जाने के लिए राजी हो गए, जिसके बाद आदिल अपने दोस्त के साथ पानी में कूद गया।

आदिल के पानी में डूबते ही दोस्तों ने इसकी सूचना माना थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। कुछ घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद अंधेरा हो गया, जिसके कारण सर्च अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा।

आज सुबह फिर से एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू शुरू किया गया। अभी तक के रेस्क्यू जारी है। फिलहाल पानी में डूबे युवक का अबतक के कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस और परिजन मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button