छत्तीसगढ़

CG-13 जनवरी को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लापता युवक का शव पहाड़ी में मिला…

छत्तीसगढ़ धमतरी…. जिले के सिहावा पहाड़ी पर लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है, बताया जा रहा यहां सिहावा थाना क्षेत्र में सिहावा पहाड़ी पर तालाब के पास एक अधेड़ व्यक्ति का विघटित शव पड़ा हुआ मिला है, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है…फिलहाल मामले की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है…

बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय ग्रामीण किसी काम से पहाड़ी के तरफ गए हुए थे, इस दौरान उन्हें बदबू आने लगा, जब पास जाकर देखें तो लाश को पड़ा हुआ देख लोग हैरान रह गए, जिसके बाद मामले की सूचना सिहावा पुलिस को दी गई, मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है…

जानकारी के मुताबिक लाश महीने पुरानी है जिसकी पहचान केरेगांव थाना इलाके दरगहन निवासी जगन्नाथ पिता मयाराम साहू उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है, बताया जा रहा है मृतक बीते 13 जनवरी से मॉर्निंग वॉक पर जा रहा हूं बोलकर निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश शुरु की लेकिन फिर उसका कहीं पता नहीं चला जिससे परेशान होकर परिजनों ने केरेगांव थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई…जिसका शव आज सिहावा पहाड़ी पर मिला है…फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Related Articles

Back to top button