छत्तीसगढ़

CG – बर्निंग कार : देखते-देखते बन गई आग का गोला, एक ही परिवार के 3 लोगों थे सवार, मौके पर मची अफरा-तफरी…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोग बायपास रोड से दुर्ग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीन लोगों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। वही घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button