अन्य ख़बरें

CG – पचपेड़ी थाना क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद केंवटाडीह भुतहा की उचित मूल्य दुकान में चोरी रात्री गस्त पऱ सवाल पढ़े पुरी ख़बर

पचपेड़ी//बिलासपुर जिले के थाना क्षेत्र पचपेड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के केंवटाडीह भुतहा गांव का है, जहां बीते शनिवार की रात बेखौफ चोरों ने सरकारी उचित मूल्य की दुकान को निशाना बनाकर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह उचित मूल्य की दुकान पामगढ़-जोंधरा मुख्य मार्ग पर भुतहा के केंवटा डीह में स्थित है। शनिवार रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार जांच के दौरान खोजी कुत्ता (डॉग) पास के गांव सोन की तरफ दौड़ता गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर उसी दिशा में भागे होंगे। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है और चोर फरार हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें…

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा, पचपेड़ी और जैतपुरी में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में चोरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।

चोर सिर्फ घरों और दुकानों को ही नहीं, बल्कि किसानों के बोरवेल में लगे पंप और बोर मशीनों को भी निशाना बना रहे हैं। कुछ समय पहले गोपालपुर और सोन गांव में बोरवेल की मोटर और मशीन चोरी की घटनाएं हुई थीं, उन मामलों में भी पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रात होते ही उन्हें अपने घर और सामान की चिंता सताने लगती है। अब देखना होगा कि पचपेड़ी पुलिस कब तक इन बेखौफ चोरों को पकड़ने में कामयाब होती है या ग्रामीणों को ऐसे ही खौफ में जीना पड़ेगा।

बतातें चलें की भुतहा उचित मूल्य की दुकान पऱ चोरी किए गए 34 कट्टी चांवल की अभी तक कोई जानकारी नहीं है विक्रेता औऱ समूह के लोंग इसकी पुष्टि करते है की यहाँ से करीब 34 कट्टी चांवल चोरी हुई है।

Related Articles

Back to top button