छत्तीसगढ़

CG – यहां निर्वस्त्र हालत में मिली युवती की लाश, गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा, खौफनाक मंजर देख दहल उठा दिल…..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तुमीडीह डैम किनारे एक युवती की निर्वस्त्र लाश मिली है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मिलते पूंजी पथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए रवाना किया।

जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने तुमीडीह डैम के किनारे युवती का शव देखा जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, वहीं सिर को पत्थर से कुचलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद युवती की पहचान छिपाने की कोशिश की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रायगढ़ सहित आसपास के जिले के सभी थानों में युवती की तस्वीर भेजकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है।

Related Articles

Back to top button