छत्तीसगढ़

CG – युवक का मिला शव, कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भरकर खेत में फेंका, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

कवर्धा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां खेत में एक बोरी के भीतर युवक का शव कई टुकड़ों में शव मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात आरोपियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कई टुकड़ों में काटकर बोरी में भर दिया और खेत में फेंक दिया। यह घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को खेत की ओर से तेज बदबू आने पर संदेह हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो अंदर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसे कई हिस्सों में काटा गया था। घटना की भयावहता देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए।

मृतक की पहचान कोमल वर्मा निवासी बैहरसरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने और जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button