छत्तीसगढ़

CG- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप; हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस….

बलौदा बाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है।

घटना की वास्तविक वजह साफ नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button