छत्तीसगढ़

CG- पति-पत्नी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, मारपीट में गर्भ में पल रहे शिशु की मौत; आरोपी पति गिरफ्तार….

बिलासपुर. हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है. किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच मारपीट हुई. इस दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई थी. आरोप है कि पति ने हत्या की नियत से मारपीट की थी.

हत्या की नीयत से मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार 29 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे आशीष कौशिक (31) ने अपनी पत्नी सभ्या कौशिक के साथ कथित तौर पर हत्या की नीयत से मारपीट की. इस घटना में उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत होने का आरोप है. मामले में सभ्या के भाई आदित्य कौशिक ने 2 अक्टूबर को हिर्री थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी आशीष कौशिक के खिलाफ धारा 109 और 92 बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की.

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाई. पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है. पुलिस ने आरोपी आशीष कौशिक को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

Related Articles

Back to top button