छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के सरसेनी में रेत माफियाओ की दबंगई चोरी और सीना जोरी सरपंच और उपसरपंच कों अवैध खनन का विरोध करने पर मिल रहा धमकी अधिकारी नदारत क्या बोले एसडीएम जानें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//बिलासपुर जिले मस्तूरी में रेत का अवैध खनन और सप्लाई लगातार जारी हैँ यहाँ ना मस्तूरी अनुविभागीय कार्यालय में बैठे अधिकारी इसको रोकने सीरियस हैँ ना खनिज विभाग के अधिकारी ताज्जुब होता हैँ ना सुन कर की जिनको माइनिंग अधिकारी का नाम दिया गया हैँ वही अपने क्षेत्र में खनिजो की रक्षा नहीं कर पा रहें और इसी काम के लिए इनकी पोस्टिंग हुई हैँ पर सेलरी तो हर महीने लेते होंगे पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन हीं ग्रामीणों कों मिल रहा हैँ।

ताज़ा मामला मस्तूरी के सरसेनी का हैँ जहाँ रोजाना दिलहरण केंवट फिरतु केंवट निवासी सरसेनी और सोमेश जगत निवासी पाली अपनी ट्रैक्टर से रेत की चोरी कर रहें हैँ सरसेनी के सरपंच पति नारायण सोल्डे और उप सरपंच राधेश्याम कैवर्त दोनों बताते हैँ की इन तीनो कों कई बार मना करने के बाद भी मानने कों तैयार नहीं हैँ इनके वजह से कई बाहरी लोग अपनी गाड़ियां लेकर यहाँ रेत की की अवैध खनन करने पहुंच रहें हैँ जिसके कारण गाँव का सड़क बर्बाद हो रहा हैँ समझाने पर जहाँ शिकायत करना हैँ कर दों कोई कुछ नहीं कर सकता सबको पैसा दे रहें हैँ ऐसी बात इनके द्वारा सरपंच उपसरपंच कों कहा जा रहा हैँ।

वही इस पुरे मामले में मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर कों बताया गया तो उन्होंने तहसीलदार कों भेजनें की बात कही हालांकि सरपंच उपसरपंच इंतजार करते रहें पर कोई भी यहाँ नहीं पहुंचा और तब तक रेत चोर भाग खड़े हुए।

चोरी और सीना जोरी एक तरफ अधिकारियो की सुस्त रवईया कार्रवाई नहीं होनें के कारण क्षेत्र में जमकर नदियों का सीना चिर रेत का अवैध खनन हो रहा हैँ दुसरी तरफ इन रेत माफियाओ कों मना करने पर ये गाँव के सरपंच उपसरपंच कों भी धमकाने से नहीं डरते ऐसे रेत माफियाओ पर कब कार्रवाई होंगी?

Related Articles

Back to top button