छत्तीसगढ़

CG – नानगुर की वादियों में संगीत की गूंज…

नानगुर की वादियों में संगीत की गूंज

जगदलपुर। किसी के अंतरंग मन तक उतरने की शक्ति यदि है तो वह गीत और संगीत है। इसी गीत और संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र नानगुर के दर्शकों और श्रोताओं के मन तक उतरने का प्रयास किया वॉइस ऑफ अंजू झा के कलाकारों के द्वारा। रविवार की शाम से लेकर देर रात तक शानदार प्रस्तुतियां चलती रही। इसमें स्थानीय कलाकारों ने भी स्थानीय बोली भाषा हल्बी,भतरी,छत्तीसगढ़ी में भी प्रस्तुतियां दी।

अपने उद्बोधन में अंजू झा ने कहा कि नक्सलवाद के दंश से बस्तर अब उबर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी सभी खुशी और उल्लास महसूस करें सामान्य जीवन आनंद पूर्वक व्यतीत करें। इस भाव से पुलिस प्रशासन भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहा है बस्तर आईजी पी सुंदर राज जी, एसपी बस्तर शलभ सिन्हा जी एवं पुलिस प्रशासन तथा नानगुर टी आई गणेश यादव जी सब इंस्पेक्टर हरवन सिंह नानगुर के संगीत प्रेमियों एवं स्टाफ का भरपूर सहयोग मिला इसी वजह से यह शानदार कार्यक्रम हो रहा है।

इस कार्यक्रम में दल के सदस्य के रूप में अजय पचौरी, नलिनी सिंह, प्रवीण द्विवेदी, दलजीत सिंह ,बीजू बेंजामिन ,मनीष अहीर ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मनीष अहीर ने जनगणना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी तथा प्रक्रिया से अवगत कराया।

सबसे खास बात यह रही स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें हल्बी,भतरी, छत्तीसगढ़ी में अपनी प्रस्तुतियां दी। जिसमें प्रमुख रूप से शिवराम नाग, धीरनाथ बघेल, कुमारी मेनका कश्यप ने बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। मंच संचालन का कार्य विधु शेखर झा ने किया।

Related Articles

Back to top button