छत्तीसगढ़

CG – बहु की बर्बरता से दहल उठा पूरा परिवार, ससुर की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर दी खौफनाक मौत, बहू ने दोस्तों संग मिलकर रची थी साजिश…..

जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की बहू ने ही हत्या की साजिश रची थी। 3 जुलाई की रात बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 4 जुलाई को थाना दुलदुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान (70 वर्ष) अपने घर में मृत अवस्था में पाया गया था। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इस सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने ने विशेष टीम गठित कर पूछताछ शुरू की गई। जाँच के दौरान पता चला कि मृतक का अपनी बहू सुगंती बेसरा के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। योजना के अनुसार 3-4 जुलाई की रात आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे।

दरवाजा खुलवाकर लकड़ी के फट्टे व मुक्कों से मारपीट की, फिर मृतक के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर लकड़ी का फट्टा, मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

डीआईजी व एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि “जशपुर पुलिस अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक गंभीर अपराध का खुलासा कर दोषियों को जेल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button