छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:तहसील साजा में जनगणना 2026-2027 के प्रथम चरण का आगाज़; 34 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी….तहसीलदार साहब खुद मैदान में उतर कर काम देख रहे है

तहसीलदार विनोद बंजारे

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा :7000885784

बेमेतरा तहसील साजा में जनगणना 2026-2027 के प्रथम चरण का आगाज़; 34 बिंदुओं पर जुटाई जा रही जानकारी….तहसीलदार साहब खुद मैदान में उतर कर काम देख रहे है शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2026-2027 की प्रक्रिया तहसील मुख्यालय सहित पूरे साजा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक शुरू हो गई है। अभियान के पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है।

30 दिवसीय कार्यक्रम: यह सघन अभियान अगले 30 दिनों तक निरंतर संचालित किया जाएगा।

डिजिटल डेटा संकलन:* प्रगणक अधिकारी घर-घर जाकर 29 निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। सभी आंकड़े तत्काल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं एकत्रित की जाने वाली जानकारी:मकान की स्थिति (आवासीय/व्यावसायिक), निर्माण की प्रकृति (कच्चा/पक्का), पेयजल की उपलब्धता, शौचालय, बिजली कनेक्शन और रसोई गैस जैसे बुनियादी विवरण जुटाए जा रहे हैं। इसके साथ ही परिवारों की संपत्तियों जैसे टीवी, मोबाइल, इंटरनेट, लैपटॉप और वाहनों का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है।

*स्वयं जानकारी दर्ज करने का विकल्प:*
डिजिटल इंडिया पहल के तहत नागरिकों को स्वयं जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी दी गई थी, जिसका लाभ उठाते हुए कई परिवारों ने 16 से 30 अप्रैल के बीच पोर्टल पर अपना विवरण पहले ही अपलोड कर दिया है।
तहसीलदार विनोद बंजारे ने बताया कि:
> “जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इससे प्राप्त सटीक आंकड़ों से सरकार को भविष्य की योजनाएं बनाने, जनसंख्या का वास्तविक आकलन करने और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति समझने में निर्णायक मदद मिलेगी।”
>
*इन ग्रामों में कार्य प्रारंभ:*
तहसील क्षेत्र के चिल्फी,भेंडरवानी, चोर भट्टी,केशतरा, तेंदुआ,गडुवा,बीजा गोंड़, मोहतरा ,मौहाभाटा बोरतरा,बिरनपुर,महिदही , बीजा ,घोटवानी ,परसबोड ,माटरा ,तेंदुभाटाऔर मुसुवा आदि सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक साथ यह कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया है….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button