छत्तीसगढ़

CG – हैवानियत की हदें पार : पति ने पत्नी को मुंडन कर पिलाया पेशाब, चेहरे पर पोती कालिख, इस वजह से दिया घिनौनी वारदात को अंजाम……

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पति का घिनौना रूप सामने आया है। जहां पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए हैवानियत की सारी हदें पार दी। पति ने पहले पत्नी का बाल काटकर मुंडर किया। फिर मारपीट कर बच्चे और खुद का पेशाब पिलाया और उनके उपर कालिख भी पोती। पूरा मामला पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। बताया जा रहा कि दोनों का 2006 में लव मैरिज हुई थी।

जानकारी के मुताबिक महिला सूरजपुर जिले के करंजी की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है और पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलता है। 2006 में दोनों का लव मैरिज हुई थी। उनके दो बेटे और दो बेटी है। उनकी पत्नी एक साल से अलग रह रही थी। पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। वहीं महिला ने पति पर अमानवीय प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामूली धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button