छत्तीसगढ़

CG – प्यार की अग्नि परीक्षा : परिजनों ने बेटी के प्रेमी को न्योता देकर बुलाया घर, प्रेम साबित करने सामने रखा जहर भरा गिलास, पी गया प्रेमी, फिर जो हुआ…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने अपना प्यार साबित करने के लिए प्रेमिका के घर जाकर उसके घर वालों के सामने जहर खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान प्रेमी की मौत हो गई। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

ये मामला कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपहरी का है। देवपहरी निवासी 20 वर्षीय युवक कृष्ण कुमार पंडो का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कृष्ण कुमार पंडो को अपने घर खाना खाने को आमंत्रित किया। उन्होंने पहले कृष्ण कुमार का स्वागत–सत्कार किया। उसे खिलाया पिलाया। स्वागत सरकार और खाने-पीने का दौर समाप्त होने के बाद उससे पूछा कि वह उनकी बेटी से कितना प्यार करता है और उसके लिए क्या-क्या कर सकता है?

जिसके जवाब में कृष्ण कुमार ने कहा कि वह उनकी बेटी से बहुत प्यार करता है और उसके लिए कुछ भी कर सकता है। इसके बाद युवती के परिजनों ने गिलास में जहर घोलकर उसके सामने रख दिया और उससे पूछा कि क्या वह उनकी बेटी के लिए जहर भी पी सकता है। तब कृष्ण कुमार ने कहा कि हां वह उनकी बेटी के लिए जहर भी पी सकता है।

इसके बाद अपना प्यार साबित करने के लिए कृष्ण कुमार ने सामने रख गिलास के जहर को गटागट उठाकर पी लिया। जहर पीने के तत्काल बाद कृष्ण कुमार की स्थिति बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगा। घबराए लड़की के परिजनों ने उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां 27 सितंबर से उसका इलाज जारी था। इलाज के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ती जा रही थी। कृष्ण कुमार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button