CG – नाबालिगों ने पहले छात्र का रोका रास्ता, फिर घसीटकर लात-घूंसों और डंडों से मारा, इस वजह से की बर्बरता की सारी हदें पार……

रायगढ़। जिले से मारपीट का मामला सामने आया है। जहां दो युवक और चार नाबालिगों ने एक छात्र का पहले रास्ता रोका और फिर लात-घूंसे और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार युवकों ने मारपीट की है।
आरोपी युवकों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी है। छात्र को घसीट-घसीटकर पिटा हैं। यह घटना लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास की है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें नाबालिग भी शामिल हैं। इन घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दीनदयाल कॉलोनी निवासी स्कूली छात्र ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। स्कूल की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने हाथ-मुक्का, डंडे से मारपीट की। घायल छात्र को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच के बाद 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में 4 नाबालिग हैं, जिन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। दो आरोपी अभय सिंह ठाकुर (19) निवासी बैकुंठपुर महावीर चौक और कपिश मित्तल (18) निवासी कयाघाट जूटमिल को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। अब इसमें बलवा की धाराएं भी जोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है।
सीएसपी मयंक मिश्रा ने आरोपियों के परिजनों को कार्यालय बुलाकर सख्त हिदायत दी कि वे बच्चों की गतिविधियों, संगति और स्कूल उपस्थिति पर निगरानी रखें। संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को भी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।



