छत्तीसगढ़

CG – संदीपनी एकेडमी मस्तुरी एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के एमओयू को किया गया रिन्यू पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//संदीपनी एकेडमी मस्तुरी एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के मध्य शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) के एम्ओयु को रिन्यू किया गया। संदीपनी एकेडमी एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन 2022 से ही भावी शिक्षकों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में मिलकर कार्य कर रही है।

स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन टीचर एजुकेशन, डेटा एनालिटिक्स सपोर्ट और शिक्षण संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। यह फाउंडेशन छतीसगढ़ के साथ साथ अन्य पांच राज्य: उत्तराखंड, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, एवं महाराष्ट्र में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य देश के सभी बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करना है।

टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत भावी शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए कार्यशालाओं का आयोजन, पियर लर्निंग को बढ़ाया जाना एवं उनके लिए सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जा रहे है। इस अवसर पर संदीपिनी एकेडमी के ओर से प्रिंसिपल डॉक्टर रीता सिंह, आई.क्यू.एस.सी हेड रामखिलावन साहु और सभी फैकल्टी‌ व विद्यार्थी उपस्थित रहे, वहीं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से रितेश कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button